भिन्डी फ्राई
पूर्व तैयारियों का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
कितने लोगो के लिए: 2
सामग्री
- 250 ग्राम भिन्डी
- 2 मध्यम प्याज, लंबाई में कटे हुए
- 2 टेबलस्पून बेसन, भुना हुआ
- 2 टीस्पून जीरा-धनिया पाउडर
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1/2 टीस्पून जीरा
- एक छोटी चुटकी हींग
- 1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1½ टेबलस्पून + 2 टीस्पून तेल
- नमक स्वाद अनुसार
विधि
- भिंडी का ऊपर का डंठल और नीचे का पतला भाग काट लें। उसे बीच में से लंबाई में दो हिस्सों में काट लें। एक कड़ाही में मध्यम आंच पर 1½ टेबलस्पून तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गर्म हो तब उसमें भिंडी डालें।
- उसे गहरे हरे रंग की होने लगे और सिकुड़ने लगे तब तक पकाईये। इसमें लगभग 7-8 मिनट का समय लगेगा। समान रूप से पकाने के लिए और चिपकने से रोकने के लिए बीच में कभी कभी चमचे से चलाते रहे।
- हल्दी पाउडर और नमक डालें।
- अच्छी तरह से मिला लें और एक मिनट के लिए पकने दे। गैस बंद करें और भिन्डी को एक प्लेट में निकाले।
- उसी कड़ाही में 2 टीस्पून तेल गरम करें। उसमे जीरा डालें; जब जीरा सुनहरा होने लगे तब उसमे हींग डाले और कुछ सेकंड के लिए भून लें। कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्के भूरे रंग का होने लगे तब तक भूने। इसमें लगभग 1-2 मिनट का समय लगेगा।
![]() |
| भिन्डी फ्राई बनाने की विधि |
- भूनी हुई भिंडी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। उसे 2 मिनट के लिए पकने दें। भुना हुआ बेसन और अमचूर पाउडर डालें।
- चमचे से चलाते हुए एक मिनट के लिए पकाईये। लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और धनिया-जीरा पाउडर डालें।
- चमचे से चलाते हुए 1-2 मिनट के लिए पकाइये ताकि भिन्डी के ऊपर समान रूप मसाला लग जाये।
- गैस बंद करें और उसे एक परोसने के कटोरे में निकाल लें। हरा धनिया से गार्निश करें और गरमागरम परोसें।
सुझाव और विविधता
- यदि संभव हो तो भिन्डी को पकाने के 2-3 घंटे पहले ही धो ले और सूखा दें।
- भिन्डी को पकाते वख्त कभी भी पानी मत डाले और ढके नहीं अन्यथा यह चिपचिपी हो जायेगी।
- इस सब्जी को पकाने के लिए नॉन-स्टिक पैन या भारी तले वाली कड़ाही का इस्तेमाल करे। इससे सब्जी चिपकेगी नहीं।

No comments:
Post a Comment