पालक मंगोड़ी बनाने की विधि in Hindi | Palak Mangodi recipe - Rathod Racipes Hub

Recipe hi Recipe

Recent

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 6, 2018

पालक मंगोड़ी बनाने की विधि in Hindi | Palak Mangodi recipe

ज़रूरी सामग्री-


पालक - 750 ग्राम (एक बन्च)

चीनी - आधा छोटी चम्मच

मूंग दाल की मंगोड़ी -  100 ग्राम (एक कप)

टमाटर - 4 (मीडियम आकार के)

हरी मिर्च - 1-2

अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा

तेल - 2 टेबल स्पून

हींग - 1 पिंच

जीरा - आधा छोटा चम्मच

खड़ा मसाला

हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच

क्रीम या ताजा मलाई - 2 टेबल स्पून(अगर आपको पसंद हो)

बेसन - एक टेबल स्पून

नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)

लाल मिर्च - 1/4  चम्मच

धनियां - 2स्पुन (बारीक कतरा हुआ)

बनाने की विधि-


पालक के पत्तों से डंडियां अलग कर दें और पत्तों को 2-3 बार पानी में डूबा कर अच्छे से धो लें. अब इन्हें किसी छलनी में या पलेट में तिरछा कर के रखें ताकि पत्तों से सारा पानी निकल जाए.

अब एक बर्तन में आधा कप पानी और चीनी डाल कर पालक के पत्ते डाल दें और इन्हें ढक कर उबाल लें. ये लगभग 8-10 मिनट में उबल जाएंगे. गैस बंद कर दें.

एक कढाई में 1 चम्मच तेल गर्म करके इसमें मूंग दाल की मगोडी़ डाल कर हल्की ब्राउन होने तक भूनें. आँच को मीडियम रखें और इन्हें भून कर किसी बर्तन में निकाल लें. अब कढाई में थोडा़ सा तेल और गर्म करके इसमें बेसन डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भूनें.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को धो कर बडा़-बडा़ काट लें और मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना कर एक अलग बर्तन में निकाल लें. उबला पालक ठंडा हो चुका है. इसे भी मिक्सी में डाल कर पीस लें.

एक कढा़ई में तेल गर्म करें. हींग और जीरा डाल कर भूनने के बाद हल्दी डाल लें. अब इसमें टमाटर वाला पिसा मसाला और लाल मिर्च डाल कर भूनें. इसे तब तक भूनें जब तक तेल मसाले से अलग ना हो जाए. जब तेल मसाले के उपर तैरने लगे तो इसमें क्रीम डालकर 2 मिनट भून लें.

अब भूने हुए इस मसाले में डेढ़ कप पानी, मगोडी़, भुना बेसन और नमक डाल कर ढक दें और धीमी आँच पर पकाएं. जब मगोडी़ नरम हो जाए तो इसमें मैश किया पालक डाल दें. अगर आपको पानी कम लग रहा हो तो आप ज़रूरत के अनुसार और पानी मिला दीजिए.
Palak Mangodi recipe ,पालक मंगोड़ी बनाने की विधि
पालक मंगोड़ी

सब्ज़ी में उबाल आने दें और उबलने के बाद भी इसे 3-4 मिनट तक पकने दे. पालक मगोडी़ की सब्ज़ी तैयार है. गैस बंद करके इसमें हरा धनिया और गरम मसाला मिला दें.

सब्ज़ी को डोंगे में निकाल लें और उपर से क्रीम डाल कर सजाएं. चपाती, नान या चावल के साथ इसका मज़ा लें.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

">Responsive Ads Here