केला कटलेट – Raw Banana Cutlet Recipe – Plantain Cutlet - Rathod Racipes Hub

Recipe hi Recipe

Recent

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 2, 2019

केला कटलेट – Raw Banana Cutlet Recipe – Plantain Cutlet

आवश्यक सामग्री-


- कच्चे केले - 4 -5 (400 ग्राम)

- आलू - 2 -4

- सिघाड़े या कूटू का आटा (या बेसन) या कार्न फ्लोर - 2 -3 टेबल स्पून

- सैधा नमक ( या सामान्य नमक) - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)

- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई

- अदरक - 1 इंच अदरक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ

- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच

-  धनियां -एक  स्पून बारीक कतरा हुआ

- तेल - कटलेट तलने के लिये.

विधि-


- केले अच्छी तरह धोइये, दोनों ओर से डंठल काट लीजिये, केलों को कुकर में अलग बर्तन में रखकर भाप में पका लीजिये, या माइक्रोवेव में 3 -4 मिनिट लगाकर भून लीजिये. आलू को भी उबाल लीजिये.

- केले के ऊपर से छिलका उतारिये और मैस कर लीजिये, आलू को छीलिये, मैस कर लीजिये या इनको कद्दूकस कर लीजिये.

केला कटलेट – Raw Banana Cutlet Recipe – Plantain Cutlet
- एक बर्तन में मैस्ड या कद्दूकस किये आलू, केले, नमक, काली मिर्च और हरा धनियां डालिये, अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण को गूथे गये आटे जैसा बना लीजिये.

- नानस्टिक कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये और थोड़ा सा मिश्रण हाथ से निकाल कर गोल करके हथेलियों से दबा कर चपटा कर लीजिये. चार- पांच गोले बनाकर, चपटे करके, कढ़ाई में सिकने के लिये रखिये. दोनों ओर पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक कर कटलेट निकाल कर प्लेट में रख लीजिये, सारे कटलेट इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. केले के कटलेट तैयार हैं

- केले कटलेट को डीप फ्राई कीजिये: कटलेट डीप फ्राई करने के लिये मिश्रण में 2 टेबल स्पून सिघाड़े या कूटू का आटा डाल कर और मिला लीजिये.

- कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मिश्रण से नीबू के बराबर आटा तोड़िये और अपनी मन पसन्द आकार के कटलेट बनाकर गरम तेल में डालिये, एक बार में 3-4 कटलेट बनाकर तले जा सकते हैं, कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये, तले हुये कटलेट कढ़ाई से निकालिये और किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, सारे कटलेट इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

- गरमा गरम केले के कटलेट तैयार हैं, ताजे दही और हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी के साथ केले के कटलेट परोसिये और खाइये.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

">Responsive Ads Here