राजस्थानी पंचमेल दाल | Panchratna Dal | Dal Panchmel Recipe | Mixed Dal Tadka - Rathod Racipes Hub

Recipe hi Recipe

Recent

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 11, 2025

राजस्थानी पंचमेल दाल | Panchratna Dal | Dal Panchmel Recipe | Mixed Dal Tadka

सामग्री

(4 लोगों के लिए)अरहर दाल 1/8 कपमसूर दाल 1/8 कपमूँग दाल छिलका 1/8 कपउड़द दाल 1/8 कपचने की दाल 1/8 कप्सनमक 1¼ छोटा चम्मचहल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच

तड़के के लिए

टमाटर 1 मध्यमजीरा 1 छोटा चम्मचहींग 2 चुटकीतेज पत्ते 2लौंग 6-8खड़ी लाल मिर्च 2पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मचगरम मसाला ½ छोटा चम्मचधनिया पाउडर 1 छोटा चम्मचअमचूर पाउडर ½ छोटा चम्मचघी 2-3 बड़ा चम्मचकटा हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच

परोसने के लिए

देसी घी- 1 बड़ा चम्मच/ स्वादानुसार

* पंचमेल दाल के लिए लगभग सभी दालें लगभग 30-35 ग्राम होनी चाहियें.

साथ में परोसें

बाटीचूरमा

पंचमेल दाल अपने नाम के अनूरूप ही पाँच दालों को मिलकर बनाई जाती है और यह भी राजस्थान की ख़ासियत है. इस दाल को बाटी के साथ परोसा जाता है. पंचमेल दाल स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती है. यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत्र है. दाल और बाटी के साथ एक खास राजस्थानी मिठाई भी बनाई जाती है जिसे चूरमा कहते हैं. तो चलिए फिर सबसे पहले बनाते हैं पंचमेल दाल.....

बनाने की विधि

सभी दालों को बीनिये और फिर धो लीजिए. लगभग 3 पानी में दालों को 1 घंटे के लिए भिगो दीजिए.अब आप दाल में नमक और हल्दी पाउडर डालकर उबालिए. दाल को अच्छे से गलाने के लिए कुकर में 2-3 सीटी लेनी पड़ती हैं. इसमें लगभग 15 मिनट का समय लगता है.उबालने के बाद अगर दाल अधिक गाढ़ी है तो ज़रूरत के अनुसार थोड़ा और पानी डालें.

उबली हुई दालें

तड़के के लिए

टमाटर को धोकर महीन-महीन काट लें.अब एक कड़ाही में घी गरम करें, इसमें जीरा तड़काएँ और फिर हींग डालें. अब इसमें तेज पत्ते, खड़ी लाल मिर्च और लौंग डालें और धीमी आँच पर लगभग 30 सेकेंड्स भूनें. अब कटे हुए टमाटर डालें और साथ में डालें धनिया पाउडर, और पिसी लाल मिर्च. मसाले को घी छोड़ने तक भूनें. इसमें तकरीबन दो से टीन मिनट का समय लगता है.अब इसमें गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएँ.तड़के को दाल में डालें और अच्छे से मिलाएँ. अब दाल को 2-3 मिनट के लिए पकाएँ और फिर आँच को बंद कर दीजिए.
राजस्थानी पंचमेल दाल | Panchratna Dal | Dal Panchmel Recipe | Mixed Dal Tadka

राजस्थानी पंचमेल दाल अब तैयार है. कटी हरी धनिया से दल को सजाएँ और सर्व करते समय अपने स्वाद के अनुसार गरम घी डाल कर परोसें इस दाल े को. पंचमेल दाल को आमतौर पर बाटी के साथ परोसा जाता है. वैसे आप चाहें तो इसे रोटी और चावल के साथ भी परोस सकते हैं...

कुछ नुस्खे और सुझाव

पंचमेल दाल को सर्व करते समय उसके ऊपर गरम घी डाल कर परोसने का चलन है लेकिन अगर आप घी किसी वजह से नही डालना चाहते हैं तो इस दाल को बिना घी के ऐसे ही हरे धनिया से सजाकर परोसिए.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

">Responsive Ads Here