सामग्री
(4 लोगों के लिए)
बासमती चावल 1 कपप्याज 1 मध्यमटमाटर 2 मध्यम/ 300 ग्रामबारीक कटी अदरक 1 छोटा चम्मचघी/ तेल 3 बड़ा चम्मचराई 1 छोटे चम्मचमूँगफली 3 बड़ा चम्मचहींग 2-3 चुटकीकरी पत्ते 7-8नमक 1½ छोटा चम्मचकटा हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच
मसाला बनाने के लिए
तेल 1 छोटा चम्मचचना दाल 1 बड़ा चम्मचउड़द दाल 1 छोटा चम्मचसlबूत लाल मिर्च 2-4खड़ा धनिया 2 छोटे चम्मचमेथी दाना ¼ छोटा चम्मचघिसा हुआ नारियल 4 बड़े चम्मचटमाटरों के स्वाद से भरपूर यह चावल दक्षिण भारतीय ख़ासियत है. मैने अपने कई दोस्तों के घर पर बहुत अलग अलग स्वाद के टमाटर चावल खाए हैं. आज हम आपको एक बहुत ही आसान विधि बता रहे हैं टमाटर चावल बनाने की. हमने इन स्वादिष्ट टमाटर चावल बनाने के लिए घर की बगिया में उगे एयरलूम टमाटरों का इस्तेमाल किया है. यह टमाटर भारत में मिलने वाले देसी टमाटरों के जैसे ही खट्टे होते हैं. आपके शहर में जो भी टमाटर आसानी से मिलें आप उनसे इन चावलों को बना सकते हैं......
Method of preparation
चावल को अच्छे से बीनकर धो लें, अब चावल को 20 मिनट के लिए 2 कप पानी में भीगने दें..चावल को माइक्रोवेव में या फिर भगोने में उबाल लें. ध्यान रखें कि चावल एकदम खिले हुए हों और यह चिपकने ना पाएँ. अब चावल को ठंडा होने दें.एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें. अब इसमें चना दाल डालें और एक मिनट के लिए भूनें. अब इसमें उड़द दाल, मेथीदाना, धनिया, और खड़ी लाल मिर्च डालें और 2-3 मिनट या फिर अच्छे से दालों के रंग बदल जाने तक भूनें. अब नारियल डालें और १ और मियांत के लिए भूनें. आँच बंद कर दें और मसाले के ठंडा हो जाने पर इसे ग्राइंडर में दरदरा पीस लें.प्याज को छीलकर धो लें, अब इसे महीन-महीन काट लें. टमाटर को धोकर बारीक काट लें.एक कड़ाही में घी गरम करें. इसमें राई तड़काएँ . अब इसमें मूँगफली डालकर मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए भूनें. अब इसमें हींग, और करी पत्ते डालें कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें. कटी प्याज डालें और प्याज के रंग बदलने तक भूनें.अब इसमें कटे टमाटर, अदरक, सूखा पीसा मसाला, और नमक डालें और सभी सामग्री को 2-3 मिनट के लिए अच्छे से भूने..उबले चावलों को काटे की मदद से अलग करें और इन्हे टमाटर के मसाले में डालें और हल्के हाथ से मिलाएँ. 2-3 मिनट के लिए चावल को पकाएँ. अब आँच बंद करके ढक्कन लगा दें जिससे टमाटर के मसाले का स्वाद और खुश्बू चावल में अच्छे से आ जाए.टमाटर के चावल को कटे हरे धनिए से सज़ा कर परोसिए...टमाटर चावल वैसे तो अपने आप में ही बहुत स्वादिष्ट होते हैं लेकिन फिर भी आप चाहें तो इन्हे आप नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ भी परोस सकते हैं....

No comments:
Post a Comment