सरसों का साग Recipe | sarson ka saag recipe in Hindi - Rathod Racipes Hub

Recipe hi Recipe

Recent

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, December 9, 2018

सरसों का साग Recipe | sarson ka saag recipe in Hindi

सरसों का साग


पूर्व तैयारियों का समय: 15 मिनट

पकाने का समय: 35 मिनट

कितने लोगो के लिए: 4

सामग्री


- 4 कप कटी हुई सरसों की भाजी (या 2 गुच्छा)

- 2 कप कटी हुई पालक (1 गुच्छा)

- 1 कप कटी हुई बथुआ की पत्तियां (1/2 गुच्छा), वैकल्पिक

- 1 छोटा टमाटर, कटा हुआ, वैकल्पिक

- 2 हरी मिर्च, (1 छोटे टुकड़ो में कटी हुई और 1 लंबाई में कटी हुई)

- 3-4 लहसुन की कलियाँ, कटी हुई

- 1 इंच का अदरक का टुकड़ा, कटा हुआ

- 2 टेबलस्पून मकई का आटा

- 1 मध्यम प्याज, लंबाई में कटा हुआ

- नमक स्वाद अनुसार

- 1½ टेबलस्पून घी या तेल

- 1/2 कप पानी

विधि


- सरसों, पालक और बथुआ के पत्तो को पानी से 2-3 बार धो ले। अतिरिक्त पानी निकालने के लिए उन्हें बड़ी छलनी में रखें। उन्हें मोटे मोटे टुकड़ो में काट लें।

- एक 3-लीटर क्षमता वाले प्रेशर कुकर या एक बड़े पैन में सभी साग (सरसों, पालक और बथुआ), टमाटर, 1 कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, नमक और 1/2 कप पानी डालें।

- अगर आप प्रेशर कुकर का उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें मध्यम आंच पर 1-सीटी होने तक पकाईये। अगर आप पैन (कड़ाही) में खाना पका रहे हैं तो उन्हें नरम होने तक पकाईये, इसमें लगभग 8-10 मिनट लगेगा।

- एक सीटी होने के बाद गैस को बंद कर दें। जब प्रेशर कुकर का प्रेशर खत्म हो जाये तब ढक्कन निकाले। मिश्रण को कमरे के तापमान पर कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें।

- मिश्रण को मिक्सी के बड़े जार में डालें। उसमें मकई का आटा डालें।

- मिश्रण को पीस के प्यूरी बना लें।

- मिश्रण को उसी प्रेशर कुकर या कड़ाही में डालें।

- उसे कम आंच पर 10-12 मिनट के लिए पकने दे। चिपकने से रोकने के लिए बीच में कभी कभी चमचे से हिलाते रहे।

- इसी बीच में तड़का बनाते हैं। एक छोटी कड़ाही में मध्यम आंच पर घी गरम करें। उसमे कटा हुआ प्याज और लंबाई में कटी हुई मिर्च डालें और जब तक प्याज हल्के भूरे रंग का हो जाता है तब तक भूने।

- पके हुए साग के ऊपर तड़का डालें और गैस बंद कर दें। सरसों का साग गर्म मक्की की रोटी के साथ परोसने के लिए तैयार है।
सरसों का साग Recipe | sarson ka saag recipe in Hindi
sarson ka saag recipe in Hindi


सुझाव और विविधता


- अगर प्रेशर कुकर उपलब्ध नहीं है, आप स्टेप-3 में कड़ाही का उपयोग भी कर सकते हैं।

- साग का रंग हरा रखने के लिए, इसे पकाते वख्त ढक्कन से मत ढके।

- आप मिश्रण को पीस के प्यूरी बनाने के बदले दरदरा भी पीस सकते है।

- अगर बथुआ उपलब्ध नहीं है तो उसके बदले पालक डालें।

- बदलाव के लिए 1 छोटा मूली और 1 गाजर डालें।

- इसे तीखा बनाने के लिए, हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा दें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

">Responsive Ads Here