राजगिरा के लड्डू – Rajgira Ladoo Recipe – Ramdana Ladoo Recipe – Amaranth Seeds Laddu Recipe - Rathod Racipes Hub

Recipe hi Recipe

Recent

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 10, 2018

राजगिरा के लड्डू – Rajgira Ladoo Recipe – Ramdana Ladoo Recipe – Amaranth Seeds Laddu Recipe

राजगिरा के लड्डू 

आवश्यक सामग्री 

- राजगिरा - 1 कप (150 ग्राम)

- गुड़ - 1 कप ( 250 ग्राम)

- घी - 2-3 छोटे चम्मच

- किशमिश - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)

- काजू - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)

विधि 

- भारे तले की कढ़ाई को अच्छी तरह गरम कीजिये, 1 छोटा चम्मच राजगिरा के दाने डालिये और लगातार हिलाते हुये उन्हैं भूनिये, तुरन्त ही राजगिरा के दाने फूलने लगते हैं, जैसे ही सारे दाने फूल जायें, उन्हैं प्याले में निकाल लीजिये और इस प्रक्रिया को दुहराते हुये सारे राजगिरा को भून लीजिये। भुने हुये राजगिरा को छलनी में छान लीजिये, भुने हुये राजगिरा 3 कप हो जाते हैं, जो राजगिरा फूले नहीं हैं वह छलनी से नीचे आ जायेंगे उन्हैं अलग कर लीजिये, लड्डू बनाने के लिये फूले हुये राजगिरा यूज कीजिये।

- गुड़ को बारीक तोड़ लीजिये। काजू बारीक काट लीजिये। किशमिश के डंठल तोड़ लीजिये और कपड़े से पोंछ लीजिये।

- कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच घी डाल दीजिये, घी को पिघलने पर गुड़ डाल दीजिये, 1-2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, और गुड़ को पिघलने दीजिये, गुड के पूरी तरह से मेल्ट होने के बाद, 1-2 मिनिट पका लीजिये, गुड़ में झाग दिखाई देने लगते हैं, चाशनी बन कर तैयार है, गुड़ में अगर कुछ गंदगी दिखाई दे रही हैं तो चाशनी को छान लीजिये, और राजगिरा में मिला दीजिये, काजू और किशमिश भी डाल दीजिये, सारी चीजें अच्छी तरह से मिला दीजिये। लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।

- गरम गरम मिश्रण से लड्डू बनाइये, हाथों पर थोड़ा सा पानी लगाकर गीला कीजिये, थोड़ा सा मिश्रण उठाइये और दोनों हाथों से गोल करके लड्डू बनाइये और प्लेट में लगा दीजिये, फिर से हाथ गीला कीजिये, और मिश्रण उठाइये और लड्डू बनाकर प्लेट में रख लीजिये, हर लड्डू बनाने से पहले हाथ गीला कर लीजिये, इसी तरह सारे लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये।
राजगिरा के लड्डू – Rajgira Ladoo Recipe – Ramdana Ladoo Recipe – Amaranth Seeds Laddu Recipe
Ramdana Ladoo 

- राजगिरा के लड्डू 3-4 घंटे हवा में खुले रहने दीजिये, अब इन्हैं कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महिने तक खाते रहिये।

सुझाव:


- जो राजगिरा फूला नहीं था उसे अलग कर लिया उसे पीस कर गुड़ या बूरा मिला कर उसके भी लड्डू बना सकते हैं।

- राजगिरा को भूनने के लिये भारी तले की कढ़ाई ही लीजिये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

">Responsive Ads Here