सामग्री
(4 लोगों के लिए)
घर की बगिया में लटकते करेले
करेला 250 ग्रामप्याज 1 मध्यमराई ½ छोटा चम्मचमूँगफली 2 बड़े चम्मचउड़द दाल 1 छोटा चम्मचकरी पत्ते 5-6हींग 2 चुटकीनमक 1 छोटा चम्मचपिसा धनिया 1 छोटा चम्मचहल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मचलाल मिर्च पाउडर ¼ छोटा चम्मचनारियल का बुरादा 2 बड़े चम्मचइमली का पेस्ट 1½ छोटा चम्मचगुड 3 छोटा चम्मचतेल 3 बड़ा चम्मच
करेले आमतौर पर बहुत कड़वे होते हैं, लेकिन फिर भी अपने औषधीय मूल्यों की वजह से यह पूरे भारत में ही बहुत लोकप्रिय हैं. भारत में अलग- अलग प्रांतों में करेलों का प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में होता है. यहाँ हम आपको एक बहुत ही आसानी से बनने वाली खट्टे मीठे करेले की सब्जी बनाना बता रहे हैं...
बनाने की विधि
करेलों का दोनों तरफ से मोटा डंठल हटाकर इसको लाके से खुरछ कर इसके बाहरी त्वचा हटा दे और फिर करेलों के अच्छे से धो लें. अब करेलों को गोल-गोल चिप्स के जैसा काट लें. अगर आप करेले की कड़वाहट कम करना चाहते हैं तो कटे करेले में नमक लगाकर आधे घंटे के लिए अलग रखें. फिर इसे पानी से अच्छे से धोकर तब इस्तेमाल करें...प्याज को छीलकर धो लें, और फिर इसे बारीक काट लें.अब एक कड़ाही में तेल गरम करिए. राई डालिए, जब राई तड़क जाए तो मूँगफली डालिए और मूँगफली के सुनहरा होने तक भूनिए. अब उड़द दाल, हींग, करी पत्ते और प्याज डालिए और डालकर प्याज के रंग बदलने (गुलाबी) तक भूनिए. इसमें लगभग 2-3 मिनट का समय लगता है. हल्दी और करेले के टुकड़े डालें और 2-3 मिनट के लिए इसे अच्छे से मध्यम आँच पर भूनें.अब इसमें नमक, लाल मिर्च, और पिसा धनिया डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ. धीमी आँच पर ढककर करेले के गलने तक पकाएँ. इसमें तकरीबन 10-15 मिनट का समय लगता है.अब इसमें नारियल डालें और अच्छे से मिलाएँ.गुड़ और इमली का पेस्ट डालें और अच्छे से करेले में मिलाएँ. दो और मिनट के लिए पकाएँ और फिर आँच बंद कर दें.
स्वादिष्ट और पौष्टिक खट्टे मीठे करेले की सब्जी अब तैयार है परोसने के लिए. इसे आप किसी भी प्रकार कि रोटी, पराठा, पूरी के साथ परोस सकते है..
कुछ नुस्खे/ सुझाव
स्वादिष्ट और पौष्टिक खट्टे मीठे करेले की सब्जी सफ़र के लिए बहुत अच्छी रहती है. आप इसको पूरी के साथ ले जा सकते हैं और यह 4-5 दिन तक बिना फ्रिज के मज़े में चलती है.

No comments:
Post a Comment