Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा (Rathod Recipes Hub) - Rathod Racipes Hub

Recipe hi Recipe

Recent

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 13, 2018

Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा (Rathod Recipes Hub)

गाजर का हलवा रेसिपी

आवश्यक सामग्री 

- गाजर – 1 kg(कोशिश करिए की हलवे के लिए लाल वाली गाजर इस्तेमाल करे )

- चीनी – 3/4 कटोरी या फिर स्वादानुसार

- दूध – 1 litre(जितनी गाजर हो उतना ही दूध ले, थोडा ज्यादा भी हो तो चलेगा लेकिन कम नही होना )

- मेवा (काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता)

- इलाइची पाउडर – 1/4 छोटा स्पून(4-5 साबुत इलाइची को पीस )

वैकल्पिक सामग्री

- गुलाबजल – 10-15 बूद

- केसर- 10-15 strands


गाजर का हलवा बनाने की विधि 

- सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में दूध गरम होने रख दे।

- अब जब तक दूध गरम हो रहा है तब तक हम गाजर को छील, अच्छे से धोकर कद्दूकस करले। (कोशिश करिए की हलवा बनाने के लिए लाल वाली गाजर का इस्तेमाल करे, अगर लाल वाली गाजर न मिले तो आप कोई भी गाजर इस्तेमाल कर सकते है।)। गाजर को बड़े छेद से कद्दूकस करे।टिप: गाजर छीलने के बाद उसकी ऊपर की हिस्सा न काटे, उससे आपको कद्दूकस करने में आसानी होगी और गाजर भी बर्बाद नहीं होगी।

- जब आपका दूध उबल जाए तब उस में कद्दूकस की हुई सारी गाजर डाल दे।अब इसे उबलने दे और बीच बीच में चलाते रहे।

- अब आप जो भी मेवे डालना चाहते है उन्हें छोटा छोटा काट ले और इलाइची को पीस कर अलग रख ले।

- पहले आप तेज गैस पर हलवा होने दे उस में अच्छे से उबाल आना चाहिए। कुछ कुछ देर बाद इसे चलाते रहे।

- जब दूध थोडा कम हो जाए तब गैस थोड़ी कम कर दे, और फिर इसे आराम से होने दे, बस ध्यान रहे की 2-3 मिनट में इसे चलाते रहे वर्ना हलवा नीचे लग जायेगा और जल जायेगा। इस तस्वीर में आप देखेगे की हमारा दूध पहले से आधा हो गया है बस इसी तरह इसको करते रहिये जब तक दूध बिलकुल सूख न जाए।

- अब इसे आपको तब तक मीडियम गैस पर होने देना है जब तक की सारा दूध ख़त्म न हो जाए। इसमें कम से कम आपको 1 घंटा लगेगा। हम जानते है समय बहुत लगता है पर आप पेशेंस रखे और धीरे धीरे इसे बन्ने दे बस कुछ कुछ देर बाद चलाना न भूले। धीरे धीरे आप देखेगे की जैसे जैसे दूध कम होता जायेगा की छोटे छोटे दाने दिखने लगेगे, ये और कुछ नही दूध गाड़ा होकर खोया बन जाता है जिससे इस में और स्वाद हो जाता है। जब दूध ख़तम हो जाए तब इस में चीनी, इलाइची और बारीक कटे हुए मेवे डाल दे। चीनी डालने के बाद हलवा फिरसे थोडा गीला हो जाता है। आप चाहे तो केसर भी डाल सकते है।

- फिर से आप इसे आप गैस पर तब तक होने दे जब तक की हलवा अच्छे से सूख न जाए। अगर हलवा गीला रहेगा तो फिर उस में आपको वो स्वाद नहीं आएगा इसलिए आप थोडा इन्तेजार करे और हलवे को आराम से बन्ने दे, आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस बीच बीच में चलाते रहे और बस आपका हलवा बन जायेगा जैसे की हमारा बन गया :)।लीजिये हलवा बनकर तैयार हो गया। इसे मेवे से सजाकर गरमा गरम सर्व करे।

किसके साथ खाए 

- गाजर के हलवे को बनाने के बाद एयर टाइट डब्बे में बंद करके फ्रिज में रख ले और जब भी दिल करे निकाले, गरम करे और हलवे का आनंद ले। बहुत लोगो को गरम गरम हलवा ठंडी ठंडी वैनिला आइसक्रीम के साथ भी पसंद होता है तो आपको जैसे पसंद हो आप वैसे खाए। इस हलवे को आप फ्रिज में रख कर 2-3 हफ्तों तक खा सकते है।तो फिर सोच क्या रहे है आज ही बनाइए और खुद भी खाइए और सबको खिलाइए। अगर इस पोस्ट से जुदा कोई भी सवाल आपको पूछना हो या फिर अपना अनुभव हमसे शेयर करना हो नीचे कमेंट करे।

Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा (Rathod Recipes Hub)
Gajar Halwa Recipe

ध्यान देने वाली बातें 

- सबसे जरूरी बात की हलवे को गीला न छोड़े, गीला होने से उसमें वो स्वाद भी नही आता और वो जल्दी ख़राब भी हो जाता है। इसलिए उसे अच्छे से सूखा ले।

- अगर आपके पास नॉन स्टिक पैन है तो हलवा उसी में बनाये क्योकि दूध साइड में बहुत लगता है, नॉन स्टिक में आपको उसे छुड़ाना आसान होता है और हलवा नीचे लगता भी नहीं है तो हलवा जलने का दर बहुत कम होता है।

- बनाते वक़्त थोडा पेशेंस (patience) रखे और दिल से बनाये तभी आपके हलवे में स्वाद आएगा।

- टिप: अगर आपको लाल हलवा पसंद है और आपको ज्यादा लाल गाजर नहीं मिल पायी है तो फिर आप खाने वाला लाल रंग भी हलवे में डाल सकते है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

">Responsive Ads Here